शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Onion
Written By
Last Modified: गुरुवार, 27 अगस्त 2015 (15:44 IST)

यहां 40 रुपए किलो में मिल रहे हैं प्याज...

यहां 40 रुपए किलो में मिल रहे हैं प्याज... - Onion
देश में प्याज की कीमतों में आग लगी है और कीचन से प्याज बाहर होता जा रहा हैं। देश के कई राज्यों में प्याज की कीमत आम आदमी की जेब से बाहर हो रही हैं, वहीं घर बैठे आप सस्ता प्याज मंगा सकते हैं।
कई ऑनलाइन स्टोर्स महंगे प्याज के इस सीजन में सस्ते प्याज बेच रहे हैं। कई ऑनलाइन स्टोस 40 से 70 रुपए किलो की कीमत में प्याज बेच रहे हैं। खबरों के मुताबिक बाजार में इसी प्याज की कीमत 80 रुपए किलो तक है। बताया जाता है कि ये ऑनलाइन स्टोर्स किसानों से सीधे प्याज खरीदते हैं, जिससे बिचौलियों का मुनाफा खत्म हो जाता है और आम व्यक्ति को सस्ते प्याज मिलते हैं।