• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Mobile Industry, India, Manoj Sinha
Written By
Last Modified: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (23:18 IST)

देश का मोबाइल उद्योग 217 अरब डॉलर होगा

देश का मोबाइल उद्योग 217 अरब डॉलर होगा - Mobile Industry, India, Manoj Sinha
नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि 2020 तक भारतीय मोबाइल उद्योग  का बाजार 217 अरब डॉलर हो जाएगा। इसके अलावा इस अवधि तक यह क्षेत्र 50 लाख  नौकरियों का सृजन करेगा।
 
ईवाई-सीओआईए टीएमटी लीडर्स सम्मेलन में सिन्हा ने कहा, 2020 तक भारतीय मोबाइल  उद्योग का कुल मूल्य 14,000 अरब रुपए (217.37 अरब डॉलर) पहुंचने की उम्मीद है। इस  अवधि में 30 लाख प्रत्यक्ष रोजगार और 20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे।ए
 
सिन्हा ने कहा कि जीडीपी में दूरसंचार क्षेत्र का योगदान लगभग 6.9 प्रतिशत था, वहीं इसमें  141.22 अरब डॉलर के करीब निवेश किया गया था। साल 2020 तक दूरसंचार बाजार साल दर  साल 10.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 103.9 अरब डॉलर का हो जाएगा।
 
उन्होंने बताया, मोबाइल हैंडसेट उद्योग का राजस्व साल 2016 में 22 प्रतिशत बढ़कर 21.12  अरब डॉलर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े आंकड़े महत्वपूर्ण हैं  और देश में मौजूद दूरसंचार ऑपरेटर दुनिया में सबसे कम शुल्क दर की पेशकश कर रहे हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
निरस्त की गई रेलगाड़ियां फिर से होंगी चालू