गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (16:26 IST)

सुस्‍त मांग से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की

सुस्‍त मांग से सोना टूटा, चांदी भी लुढ़की - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। सुस्त स्थानीय मांग के दबाव में शनिवार को सोना लगातार पांचवें दिन टूटता हुआ 25 रुपए फिसलकर 22 सप्ताह से ज्यादा के निचले स्तर 31,090 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी भी 115 रुपए की गिरावट में 39,915 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


दोनों की कीमती धातुओं में वैश्विक स्तर पर गिरावट का असर भी आज बाजार खुलने पर देखा गया। विदेशों में सप्ताहांत पर सोना हाजिर 3.65 डॉलर फिसलकर 1,242.25 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.80 डॉलर की गिरावट में 1,241.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी के कारण सप्ताहांत पर शुक्रवार को सोने में गिरावट रही। अमेरिका में गुरुवार को मुद्रास्फीति के बेहतर आंकड़ों से डॉलर को बल मिला है। वैश्विक स्तर पर चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर टूटकर 15.77 डॉलर प्रति औंस पर रही। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
व्हाट्‍सएप ग्रुप एडमिन इस तरह लगा सकते हैं फालतू मैसेज पर रोक