शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (17:36 IST)

चांदी उच्चतम स्तर पर, सोने में गिरावट

चांदी उच्चतम स्तर पर, सोने में गिरावट - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बावजूद डॉलर की तुलना में रुपए में आई मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 25 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30,225 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।
 
 
पीली धातु पांच करोबारी दिवस की तेजी के बाद फिसली है। वहीं चांदी लगातार छठे दिन मजबूत हुई है। यह 200 रुपए चमककर एक महीने के उच्चतम स्तर 39,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। छह दिन चांदी की कीमत 1,480 रुपए बढ़ चुकी है।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 2.85 डॉलर चढ़कर 1,296.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह एक महीने का इसका उच्चतम स्तर है। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की मजबूती के साथ 1,298.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.05 डॉलर की छलांग लगाकर 16.86 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पब ने किया था सुरक्षा मानकों का उल्लंघन : मुंबई पुलिस