• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, silver
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (17:04 IST)

सोना चमका, चांदी उच्चतम स्तर पर

सोना चमका, चांदी उच्चतम स्तर पर - Gold, silver
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में रही तेजी और घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग में  आए सुधार से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए चढ़कर 29,950 रुपए प्रति  10 ग्राम पर पहुंच गया। सिक्का निर्माताओं की मांग में आई जबरदस्त तेजी के दम पर चांदी  भी 400 रुपए उछलकर साढ़े 3 माह के उच्चतम स्तर 43,600 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव  पर पहुंच गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार वहां सोना हाजिर 4.80 डॉलर चमककर  1,253.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.9 डॉलर  चढ़कर 1,254.3 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई  गिरावट से सोने की कीमत को बल मिला है। इसके साथ ही आर्थिक नीतियों के प्रति राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप के अबूझे रुख से निवेशक बॉण्ड और शेयर बाजार के बजाय सुरक्षित निवेश करना  अधिक लाभकारी मान रहे हैं। 
 
स्थानीय बाजार में फिलहाल विवाह के सीजन के कारण जेवराती मांग में सुधार हुआ है जिससे  पीली धातु की चमक लगातार दूसरे दिन तेज हुई है। लंदन में चांदी हाजिर 0.08 डॉलर  चमककर 18.22 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
दिल्ली समेत पूरे देश में मनाया महाशिवरात्रि पर्व