बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Facebook
Written By
Last Updated :हैदराबाद , सोमवार, 27 नवंबर 2017 (21:56 IST)

भारत में वीआर प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देगी फेसबुक

भारत में वीआर प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देगी फेसबुक - Facebook
हैदराबाद। प्रमुख सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारत में आभासी वा​स्तविकता (वीआर) जैसी नई पीढ़ी की प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 2 नए कार्यक्रमों की घोषणा की। कंपनी के ये कार्यक्रम स्टार्टअप व अभियांत्रिकी विद्यार्थियों के लिए हैं।
 
कंपनी का कहना है कि उसके ये कार्यक्रम (इंडिया इनोवेशन हब व स्कूल ऑफ इनोवेशन स्टार्टअप) के लिए उसकी अन्य पहलों के साथ साथ चलेंगे। फेसबुक के प्रमुख प्लेटफॉर्म भागीदारी सत्यजीत सिंह ने कहा कि ये भागी​दारियां भारत के नवोन्मेषी परिवेश में योगदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती हैं। इसके जरिए हम ​वीआर जैसी उदीयमान प्रौद्योगिकी को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर फेसबुक वीआर प्रौद्योगिकी पर काफी जोर दे रही है। अमेरिका से बाहर फेसबुक के सबसे अधिक उपयोक्ता भारत में हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
तांत्रिक ने ऐसा क्या कहा कि पिता ने दे दी पुत्र की ​बलि