शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Bullion Market, gold, silver,
Written By
Last Modified: सोमवार, 23 मई 2016 (17:36 IST)

चांदी में लगातार छठे दिन गिरावट, सोना स्थिर

चांदी में लगातार छठे दिन गिरावट, सोना स्थिर - Bullion Market, gold, silver,
नई दिल्ली। चांदी की रंगत लगातार छठे दिन उतरी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 320 रुपए टूटकर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कमजोर वैश्विक रख तथा औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं का उठाव घटने से चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। वहीं दूसरी ओर किसी बड़ी लिवाली गतिविधि के अभाव में सोना स्थिर बना हुआ है।
कारोबारियों ने चांदी की कीमतों में गिरावट की मुख्य वजह कमजोर वैश्विक रख तथा सुस्त मांग को बताया। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी हाजिर बिकवाली दबाव में रही। यहां यह 320 रुपए टूटकर 39,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
 
इससे पिछले पांच सत्रों में चांदी में 1,360 रुपए की गिरावट आई थी। चांदी साप्ताहिक डिलिवरी 435 रुपए के नुकसान से 39,405 रुपए प्रति किलोग्राम रही।
 
हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 67,000 रुपए प्रति सैकड़ा तथा बिकवाल 68,000 रुपए प्रति सैकड़ा के अपने पिछले स्तर पर बना रहा। वहीं दूसरी ओर सोना 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता का भाव 29,650 रुपए प्रति दस ग्राम तथा 29,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं सोना गिन्नी 23,100 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर कायम रहा।
 
वैश्विक स्तर सिंगापुर में सोना 0.14 प्रतिशत टूटकर 1,250.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 1.03 प्रतिशत के नुकसान से 16.33 डालर प्रति औंस रह गई। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आर्थिक महाशक्ति है भारत-रूहानी