शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. song for yoga diwas

योग दिवस पर गीत : हर तरफ योग हो, ना कोई रोग हो

21 जून 2017
स्मृति आदित्य 
 
* योग हो... योग हो 
हर तरफ योग हो 
ना कोई रोग हो 
हर कोई निरोग हो 
योग हो .. योग हो 
 
* सेहत का शुभ संयोग हो 
प्रकृति का सहयोग हो 
स्वस्थ सारे लोग हो.... 
योग हो... योग हो ... 
 
(हर तरफ योग हो 
ना कोई रोग हो 
हर कोई निरोग हो 
योग हो .. योग हो)  
 
* पंच तत्व का सही उपभोग हो 
शुद्ध वायु का उपयोग हो
सहज मंगल योग हो 
योग हो.. योग हो.... 
 
(हर तरफ योग हो 
ना कोई रोग हो 
हर कोई निरोग हो 
योग हो .. योग हो) 
ये भी पढ़ें
योग दिवस पर रचना : योग करें हम योग करें