शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Poem on Dussehra festival

दशहरा पर्व पर कविता: हम रावण नहीं बनाएंगे

Ravana
इस साल दशहरे पर भैया, 
हम रावण नहीं बनाएंगे।
 
हर साल बनाया है रावण,
खुश होकर उसे जलाया है।
जब फट-फट करके जला खूब,
मस्ती में हर्ष मनाया है।
लेकिन हर बार हुआ जिन्दा,
तो कब तक उसे जलाएंगे।
 
रावण तो अब तक जला नहीं,
दफ़्ती, बारूद जलाई है।
न जले दोष, दुर्गुण अब तक,
क्यों झूठी आस लगाईं है।
रावण के नकली चेहरों पर,
धन, समय न व्यर्थ गवाएंगे।
 
दादा-दादी का कहना है,
अपने दोषों को जाने हम।
अपने भीतर जो रावण है,
उसको भी तो पहचाने हम।
दृढ इच्छा का चाबुक लेकर,
हम उसको मार भगाएंगे।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)