Daily Horoscope
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. HINDI HAIKU

शरद पूर्णिमा पर हाइकू रचना...

HINDI HAIKU
हाइकू 40
 

 
 
शुभ्र चन्द्रमा
उज्जवल ज्योत्स्ना
रात रागनी।
 
धवल चन्द्र
उर उठी उमंग
मन मतंग।
 
शरद चन्द्र
मन की अमराई
प्रीत पराई।
 
तेरा चेहरा
चमके पल-पल
चांद है मेरा।
 
शुभ्र चांदनी
अवनि से अम्बर
मन भावनी।
 
कब आएंगे
चांद से प्रियतम
मन भाएंगे।
 
चांद निगोड़ा
छत पर आकर
मुझे रुलाए।
 
शरद पूर्णिमा
अमृत बरसाए
पूर्ण चन्द्रमा। 
ये भी पढ़ें
हिन्दी कविता : इंतजार