Hanuman Chalisa
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. cat and rat

‍बाल कविता : थाने का कारकून...

cat and rat
चूहेजी की रपट लिखाने, 
बिल्ली पहुंची थाने।


 

 
जगह-जगह पर खोद लिए हैं,
उसने बिल मनमाने।
 
जब भी जाती उसे पकड़ने,
बिल में घुस जाता है।
दिनभर रहती खड़ी मगर,
वह बाहर न आता है।
 
कोतवाल ने रपट अभी तक,
लिखी न मेरे भाई।
चूहे के संग मिलीभगत, 
मुझको पड़ती दिखलाई।
 
रोटी के कुछ टुकड़े चूहा,
थाने भिजवाता है।
थाने का हर कारकून,
मिलकर टुकड़े खाता है। 

 
ये भी पढ़ें
ओट्स देता है, हेल्थ और ब्यूटी के 10 फायदे