शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Smart phone
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 3 जुलाई 2015 (11:29 IST)

सावधान, आपको बीमार बना रहा है आपका स्मार्ट फोन

सावधान, आपको बीमार बना रहा है आपका स्मार्ट फोन - Smart phone
आप अगर दिन-रात अपने स्मार्ट फोन से चिपके रहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। एक रिसर्च में बताया गया है कि आपका स्मार्ट फोन आपको बीमार कर रहा है। सर्वे में खुलासा हुआ है कि जो लोग स्मार्टफोन और इंटरनेट का ज्यादा प्रयोग करते हैं उन्हें भूलने की बीमारी हो जाती है। यह सर्वे कैस्पर्सकाई लैब नामक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी द्वारा करवाया गया है।
यूके समेत यूरोप के छ: देशों में करवाए गए इस सर्वे में 16 साल से ज्यादा उम्र के छ: हजार लोगों को शामिल किया गया। वैज्ञानिकों ने भूलने की बीमारी का कारण फोन को बताते हुए कहा है कि लोग अपने फोन पर ही सारी जरूरी जानकारी स्टोर कर देते हैं जिसे वे जब चाहें तब वापस हासिल कर लेते हैं। फलस्वरूप दिमाग को चीजों को याद रखने की जरूरत ही महसूस नहीं होती है।
 
 
 
सर्वे में शामिल दस में सात लोग अपने बच्चों के फोन नंबर नहीं बता पाए तो नौ लोगों को अपने बच्चों के स्कूल का फोन नंबर याद नहीं था। सर्वे में शामिल केवल आधे व्यस्क ही अपने घर, पड़ोसी या परिवारजन का नंबर तुरंत बता पाए।
 
25 साल से अधिक उम्र के आधे से ज्यादा व्यस्कों ने यह स्वीकार किया कि वे अपनी जरूरत की अधिकतर बातें स्मार्टफोन पर स्टोर करते हैं। वैज्ञानिकों ने इस तरह की आदत को डिजीटल एम्नेशिया का नाम दिया है। कैस्पर्सकाई की रिपोर्ट में शामिल 90 प्रतिशत लोगों ने यह माना कि वे इंटरनेट को एक तरह से अपने दिमाग का एक हिस्सा मानने लगे हैं। (एजेंसियां)