शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. इतनी जोर से चिल्लाई कि जबड़ा उखड़ गया!
Written By

इतनी जोर से चिल्लाई कि जबड़ा उखड़ गया!

इतनी जोर से चिल्लाई कि जबड़ा उखड़ गया! - इतनी जोर से चिल्लाई कि जबड़ा उखड़ गया!
इंटरनेट पर वाइरल चैरिटी क्रेज आइस बकेट चैलेंज बीस वर्षींय ईसाबेल रॉबर्ट्‍स को बहुत भारी पड़ गया और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसका कारण कोई बीमारी या दुर्घटना नहीं वरन उनका खुद का‍ चिल्लाना है। चैलेंज के दौरान बर्फीला पानी पड़ने के बाद वे इतनी जोर से चिल्लाईं कि उनका जबड़ा ही अपनी जगह से अलग हो गया। उनके चिल्लाने के कारण उनके चेहरे का पूरा बोन स्ट्रक्चर ही हिल गया। 
 
टिपटन, पश्चिमी मिडलैंड्‍स की ईसाबेल को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनके जबड़े को फिर से पुरानी जगह पर बैठा दिया गया। इस घटना पर उनका कहना था कि पानी इतना ठंडा था कि मैं जोर से चिल्ला उठी लेकिन इसके साथ ही मेरा जबड़ा अकड़ कर रह गया। मैंने मुंह बंद करना चाहा, लेकिन मुंह ही बंद नहीं हुआ। यह फंसकर रह गया था और तब मुझे महसूस हुआ कि कुछ गड़बड़ हुई है। पर मेरी मां और बहन ने समझा कि मामला संगीन है और उन दोनों की पेशाब तक छूट गई। 
 
उन्हें एक्सीडेंट और इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, लेकिन इस घटना की वीडियो क्लिप इंटरनेट पर सनसनी बन गई। और इसे फेसबुक पर एक हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।