शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Yaman Sunni Islamic terrorists
Written By
Last Modified: शनिवार, 18 अक्टूबर 2014 (14:23 IST)

सुन्नी और हौती विद्रोहियों में संघर्ष, 15 मरे

सुन्नी और हौती विद्रोहियों में संघर्ष, 15 मरे - Yaman Sunni Islamic terrorists
सना। मध्य यमन में सुन्नी मुस्लिम कबाइली लोगों और शिया हौती विद्रोहियों के बीच हुई भारी गोलीबारी में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों और निवासियों ने बताया कि शुक्रवार को हौती विद्रोही अल बायदा के मध्य प्रांत के शहर में रडा शहर में घुस गए।

चिकित्सक सूत्रों ने बताया कि सना से दक्षिण में करीब 150 किलोमीटर दूर इब्ब शहर में हुए इस संघर्ष में दोनों ओर के कम से कम 15 लोग मारे गए।

गत माह 21 सितंबर को हौती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा जमा लिया था। (वार्ता)