शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Writer Salman Rushdie on ventilator after attack, in danger of losing his eye
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 अगस्त 2022 (08:16 IST)

हमले के बाद वेंटिलेटर पर लेखक सलमान रुश्दी, आंख गंवाने का खतरा

हमले के बाद वेंटिलेटर पर लेखक सलमान रुश्दी, आंख गंवाने का खतरा - Writer Salman Rushdie on ventilator after attack, in danger of losing his eye
अंग्रेजी भाषा के मशहूर लेखक सलमान रुश्दी पर अमेरिका के न्यूयॉर्क में अचानक हमले के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें कि रश्दी पर जानलेवा हमला हुआ है। चाकू से हुए इस हमले में रुश्दी बुरी तरह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल तक पहुंचाया गया।

लेखक पर हमले की पूरी दुनिया में निंदा हो रही है। इसी बीच न्यूयॉर्क से सलमान रुश्दी की हालत का अपडेट जारी किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक रुश्दी की कई घंटे तक सर्जरी चलती रही, जिसके बाद वो फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने लेखक सलमान रुश्दी के बुक एजेंट के हवाले से उनका हेल्थ अपडेट दिया है। जिसमें बताया गया है कि सलमान रुश्दी घंटों की सर्जरी के बाद वेंटिलेटर पर हैं, उनकी एक आंख खराब होने की संभावना है। हालांकि वो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। डॉक्टर उनकी जल्द से जल्द रिकवरी की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल लेखक सलमान रुश्दी न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम को संबोधित करने जा रहे थे, तभी अचानक एक शख्स उनकी ओर तेजी से दौड़ा और उसने चाकू से उन पर वार कर दिया। चाकू से हमला होते ही रुश्दी नीचे गिर पड़े। इस दौरान वहां मौजूद लोग मंच पर आए और उन्होंने रुश्दी को संभाला, वहीं सुरक्षाबलों ने हमलावर को धर दबोचा। फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि इस शख्स ने रुश्दी पर जानलेवा हमला क्यों किया। अमेरिका की एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।

कौन हैं लेखक सलमान रश्दी?
सलमान रश्दी भारतीय मूल के लेखक हैं। रुश्दी अपने लेखन को लेकर हमेशा से चर्चा में रहे हैं। वो पिछले कई सालों से अमेरिका में रह रहे हैं। उनकी किताबें दुनियाभर में पढी जाती हें। उनकी कुछ किताबों को लेकर उन्हें कई बार धमकियां भी मिलीं। जिसके चलते रुश्दी को सुरक्षा भी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि इस हमले के पीछे किस संगठन का हाथ है।
ये भी पढ़ें
Weather Alert: मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में हुई भारी वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम