मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US Senate confirms appointment of Indian-American Geeta Rao Gupta
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 मई 2023 (11:51 IST)

अमेरिकी सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी गीता राव गुप्ता की नियुक्ति पर लगाई मुहर

अमेरिकी सीनेट ने भारतीय-अमेरिकी गीता राव गुप्ता की नियुक्ति पर लगाई मुहर - US Senate confirms appointment of Indian-American Geeta Rao Gupta
Geeta Rao Gupta: वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट (US Senate) ने भारतीय-अमेरिकी गीता राव गुप्ता को विदेश मंत्रालय में महिलाओं से संबंधित वैश्विक मुद्दों के लिए 'एम्बेसडर एट लार्ज' नियुक्त करने पर मुहर लगा दी है। मंत्रालय ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि वह अमेरिकी विदेश नीति के माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को बढ़ावा देने के गुप्ता के प्रयासों से काफी प्रभावित है।
 
इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी सीनेट में हुए मतदान में 51-47 मतों से गुप्ता के नाम की पुष्टि की गई। गुप्ता के अनुसार दुनियाभर में ऐसी कई असमानताएं और तिरस्कार हैं जिन्हें महिलाएं झेल रही हैं और ये उन्हें अर्थव्यवस्था में पूरी तरह भागीदार बनने से रोकती हैं। उन्होंने पिछले साल कहा था कि वे अपनी सुरक्षा से संबंधित खतरों का सामना कर रही हैं। उन्हें रोजाना हिंसा का डर भी सताता है और इससे वे अस्थिर होती हैं।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Karnataka Assembly Election Result 2023 Live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 परिणाम : दलीय स्थिति