शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump's Son-In-Law Named White House Senior Adviser
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , मंगलवार, 10 जनवरी 2017 (08:51 IST)

दामाद को वरिष्ठ सलाहकार बनाएंगे ट्रंप

दामाद को वरिष्ठ सलाहकार बनाएंगे ट्रंप - Trump's Son-In-Law Named White House Senior Adviser
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दामाद जैरेड कुश्नेर को अपना वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त करेंगे।
 
35 वर्षीय कुश्नेर ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका के पति है। दोनों ने 2009 में एक-दूसरे से शादी की थी। बहुत कम मामलों में ऐसा होता है जब राष्ट्रपति का कोई करीबी सदस्य इस अहम पद पर काबिज होते हैं। कुश्नेर कानूनी विचार-विमर्श के बाद इस पद को ग्रहण कर रहे हैं इसलिए उन्हें अब सीनेट की मंजूरी लेने की आवश्यकता नहीं है।
 
कुश्नेर ने राष्ट्रति चुनाव प्रचार अभियान के समय ट्रंप की काफी मदद की थी। ट्रंप की तरह ही वह भी कुश्नेर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और न्यूयॉर्क ऑर्ब्जवर न्यूजपेपर के प्रकाशक है। लेकिन वरिष्ठ सलाहकार का पद संभालने से पहले वह इन पदों से इस्तीफा दे देंगे। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
ट्विटर पर ट्रांसफर की प्रार्थना से सुषमा नाराज