गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Time magazine
Written By
Last Updated :ह्यूस्टन , सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (12:19 IST)

'टाइम' मैगजीन ने कंसास गोलीबारी के हीरो इयान ग्रिलोट को किया सम्मानित

'टाइम' मैगजीन ने कंसास गोलीबारी के हीरो इयान ग्रिलोट को किया सम्मानित - Time magazine
ह्यूस्टन। अमेरिका के कंसास में इस साल की शुरुआत में नस्ल से प्रभावित होकर की गई गोलीबारी के दौरान भारतीय को बचाने के लिए गोली खाने वाले अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट को 'टाइम' मैगजीन ने सम्मानित किया है। वे घटना के समय बीच-बचाव की कोशिश कर रहे थे। ग्रिलोट का नाम 'टाइम' मैगजीन के 'फाइव हीरोज हू गेव अस होप इन 2017' की सूची में आया है।
 
इस साल फरवरी में पूर्व नौसेनाकर्मी द्वारा भारतीयों को ओलेथ के एक बार में निशाना बनाने के दौरान तब 24 वर्षीय ग्रिलोट गोलीबारी में बीच-बचाव कर रहे थे जिसकी वजह से वे घायल हो गए थे। इस घटना में एक भारतीय नागरिक श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की मौत हो गई थी और उनका सहकर्मी आलोक मदसानी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 
'टाइम' मैगजीन द्वारा बृहस्पतिवार को प्रकाशित किए गए एक लेख में ग्रिलोट ने कहा है कि अगर वे घटना के समय कुछ नहीं करते तो वे खुद को कभी माफ नहीं कर पाते। दूसरे लोगों को बचाने के दौरान ग्रिलोट के सीने में गोली लगी थी। ग्रिलोट रेस्तरां में बास्केटबॉल मैच देख रहे थे तभी एक बंदूकधारी ने श्रीनिवास और आलोक पर 'मेरे देश से बाहर जाओ' कहते हुए गोलीबारी शुरू कर दी थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कैदियों और जेल अधिकारियों के नाम तिनका तिनका इंडिया अवार्ड