शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Thailand Bus Accident
Written By
Last Modified: बैंकाक , गुरुवार, 22 मार्च 2018 (12:54 IST)

थाईलैंड में बस हादसे में 18 लोगों की मौत

थाईलैंड में बस हादसे में 18 लोगों की मौत - Thailand Bus Accident
बैंकाक। पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक बस सड़क से फिसलकर एक पेड़ से टकरा गई जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए हैं जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि हादसा बुधवार की शाम थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा प्रांत में हुआ।

इस डबल डेकर बस से करीब 50 यात्री छुट्टियों के बाद घर लौट रहे थे। प्रांत के आपदा विभाग के प्रमुख सुतेप रून्ताविल ने बताया कि 18 लोग मारे गए हैं जिनमें 12 महिलाएं, 6 पुरुष और 1 बच्चा शामिल हैं। सुतेप ने बताया कि नीचे की ओर उतर रही बस पर चालक ने नियंत्रण खो दिया।

इससे बस फिसलती हुई एक पेड़ से जा टकराई। उन्होंने कहा कि बस 2 हिस्सों में बंट गई थी। एक अन्य अधिकारी का कहना है कि ऐसा लगता है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे। (भाषा) (Photo courtesy : Twitter)
ये भी पढ़ें
नौसेना का ड्रोन गुजरात में दुर्घटनाग्रस्त