• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Terrorism, terror attack, terrorist organization
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (15:56 IST)

नववर्ष पर हमले का षड्यंत्र रचने वाले 5 आतंकी गिरफ्तार

नववर्ष पर हमले का षड्यंत्र रचने वाले 5 आतंकी गिरफ्तार - Terrorism, terror attack, terrorist organization
ढाका। बांग्‍लादेश पुलिस ने नए वर्ष के अवसर पर आतंकवादी हमले का षड्यंत्र रचने वाले पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। 
       
समझा जाता है कि पांचों गिरफ्तार आतंकवादी जमात उल मुजाहिद्दीन बंगलादेश से संबद्ध हैं। आतंकवादियों के इस संगठन ने जुलाई में ढाका के कैफे पर भी हमला किया था जिसमें 22 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक थे।
       
पुलिस की आतंकवाद विरोधी इकाई के प्रमुख मोमीसल इस्लाम ने पांचों आतंकवादियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इनके पास से 60 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। 
        
पुलिस प्रमुख ने यह नहीं बताया कि आतंकवादी किस स्थान पर हमला करने वाले थे।  गिरफ्तार आतंकवादियों को संवाददाताओं के समक्ष भी पेश किया गया। इनकी गिरफ्तारी ढाका में मंगलवार रात छापामार कर की गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी का असर दुबई के बाजार पर भी