शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. speed of light, scientists, camera techniques,
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 जुलाई 2016 (15:52 IST)

प्रकाश की गति से तस्वीर लेने में सक्षम है नया कैमरा

प्रकाश की गति से तस्वीर लेने में सक्षम है नया कैमरा - speed of light, scientists, camera techniques,
वॉशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक नई कैमरा तकनीक का विकास किया है, जो आज के व्यावसायिक कैमरों की तुलना में 100 गुना अधिक तेजी के साथ तस्वीर लेने में सक्षम है।
 
नई तकनीक से न्यूरॉन फायरिंग, रासायनिक प्रतिक्रियाएं, ईंधन के प्रज्वलन और रासायनिक विस्फोट जैसी तेज प्रक्रियाओं के अध्ययन की संभावनाओं के द्वार खुले गए हैं।
 
वॉशिंगटन विश्वविद्यालय के लिहांग वी वांग की अगुवाई में अनुसंधानकर्ताओं ने कंप्रेस्ड अल्ट्राफास्ट फोटोग्राफी (सीयूपी) कैमरे का विकास किया है, जो एक बार में 100 अरब फ्रेम प्रति सेकंड को कैद करने में सक्षम है। इस अध्ययन का प्रकाशन 'ऑप्टिका जर्नल' में किया गया है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पुलिस ने दिया फरमान, सेक्स के लिए कर दी भूख हड़ताल