• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. sleeping syndrom
Written By

महिला कुंभकर्ण! आखिर क्या है लंबे समय तक सोने का राज

महिला कुंभकर्ण! आखिर क्या है लंबे समय तक सोने का राज - sleeping syndrom
बाइस वर्षीया बेथ गुडियर एक यूनिवर्सिटी छात्रा हैं और वे क्लाइन- लेविन सिंड्रॉम (केएलएस) की मरीज हैं। चूंकि इस बीमारी में मरीज सोता ही रहता है, इसलिए इसे स्लीपिंग ब्यूटी सिंड्रॉम भी कहते हैं।
 
पांच वर्ष पहले भी वे नवंबर 2011 में इस बीमारी का शिकार बनी थीं और वे महीनों तक सोती रहीं। उनके बारे में डेली मेल में टेनिथ कैरी लिखती हैं कि बेथ छह माह तक नहीं जागीं। इस बीच उन्हें यूनिवर्सिटी की पढ़ाई पूरी करके एक बाल मनोचिकित्सक का कोर्स पूरा करना था, लेकिन बीमारी के चलते ऐसा नहीं हो सका।
 
पांच वर्ष पहले नवंबर पहले बेथ सत्रह वर्ष की थीं और जब वे सोईं तो वे नींद से करीब 22 घंटे नहीं जागती थीं। इस नींद के दौरान उनकी दो एक घंटे के लिए जागती थीं तब भी वे उनींदी रहती थीं। उनकी मां जैनिन का कहना है कि पांच वर्ष के दौरान उनकी बेटी का 75 फीसद समय सोने में गया है।  
 
जब बेथ जागती है तो बमुश्किल दो सप्ताहों तक ही जागती है और इसके बाद कभी भी, कहीं भी सो जाती है। 48 वर्षीय जैनिन कहती हैं कि उसके जागने और फिर सो जाने का कोई समय नहीं है। बेथ का खयाल रखने के लिए उसका बॉयफ्रेंड डैन है जोकि एक प्राइमरी टीचर है। उसकी मां भी अकेली मां हैं और नौकरी करती हैं।
 
किसको और कब होती है ये बीमारी... पढ़ें अगले पेज पर...
 

फिलहाल ब्रिटेन में बेथ जैसी एक सौ से अधिक लड़कियां हैं जिनका इस बीमारी का इलाज किया जा रहा है। इस बीमारी के बारे में डॉक्टरों को भी जानकारी नहीं है कि इसका कारण क्या है लेकिन उन्हें यह पता है कि किशोर वय के बच्चे इसका शिकार बनते हैं। यह बीमारी करीब 16 वर्ष की उम्र में शुरू होती है और करीब 13 वर्ष तक चलती है। 
 
इस बीमारी के चलते किशोरों की पढ़ाई‍-लिखाई चौपट हो जाती है। बेथ अभी भी ढाई महीने से लगातार सो रही है। चेशायर के स्टॉकपोर्ट में रहने वाली बेथ घर से कहीं बाहर नहीं आ-जा पाती है। जब कभी उसे डॉक्टर के पास ले जाता है तो वह व्हील चेयर में होती है क्योंकि वह चलने की हालत में नहीं होती है।
 
कॉबहाम, सरे के कैरू हैरिस 15 वर्षीय हैं और एक प्रसिद्ध फुटबॉलर होने का सपना देखते हैं लेकिन एक बार हैल्थ स्पा पूल में उनके सिर में इतना दर्द हुआ कि वे आंखें भी नहीं खोल पाते थे।
 
उनकी मां डैनील को लगा कि वह किसी वाइरस का शिकार है या ब्रेन ट्‍यूमर हो गया है, लेकिन एक दिन बाद उन्हें फिर तेज दर्द, उल्टियां और बीमारी के बाद नींद आई और वह 40 घंटों तक सोता रहा। 45 वर्षीय डेनील एक तलाकशुदा मां हैं। एक ऐसे ही किशोर की मां एडल क्लार्क समझती ती थीं कि यह बीमारी लड़कियों की तुलना में लड़कों को ज्यादा होती है लेकिन सरे की इस 52 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर को चिंता है कि उनकी बेटी लिली (26) का क्या होगा?
 
जब उनकी बेटी नींद में होती है तो तीन वर्षीय बच्ची की तरह से व्यवहार करती है। उसे लगता है कि उसका सिर फट जाएगा लेकिन उसकी मां के पास इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है।
ये भी पढ़ें
आईएसआईएस के खौफनाक इरादे, पूरी दुनिया निशाने पर (वीडियो)