शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sikh, Thrashed, English boy, UK, School, Video, Indian, Bullying
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 मई 2015 (17:39 IST)

हिंदुस्तानी ने सिखाया अंग्रेज को सबक(वीडियो)

हिंदुस्तानी ने सिखाया अंग्रेज को सबक(वीडियो) - Sikh, Thrashed, English boy, UK, School, Video, Indian, Bullying
पश्चिम के देशों में हमने हमेशा से ही भारतीय लोगों को रंगभेद का शिकार होते हुए देखा है। लेकिन इस बात का जवाब देते हुए एक सिख युवक ने अंग्रेज युवक के द्वारा रंगभेद करने पर उसे जमकर सबक सिखाया।  
इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया गया है जो इस घटना को पूरी तरह से बयां करता है। यूके के एक स्कूल के बाहर एक अंग्रेज स्टूडेंट सिख युवक को उसके रंग को लेकर उसका मजाक उड़ाने लगा और उससे लड़ने को तैयार हो गया।
इस दौरान सिख युवक ने कई बार उससे झगड़ा ना करने के लिए कहा, लेकिन इसी बीच अंग्रेज युवक ने पहला चांटा सिख युवक के गाल पर मारा। इसके बाद सिख युवक ने अपने आपा खो दिया और जमकर उसकी पिटाई लगाई।
 
वैसे अंग्रेज युवक को इसका अंदाजा नहीं था कि सरदार इतना उग्र हो जाएगा। यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग पर खूब वायरल हो रहा है। इसे अब तक 172,193 लोग देख चुके हैं।(Video courtesy : Youtube)