शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. scary photo
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 (16:16 IST)

रोंगटे खड़े कर देगा 116 साल पुरानी तस्वीर में छुपा राज

रोंगटे खड़े कर देगा 116 साल पुरानी तस्वीर में छुपा राज - scary photo
इतिहास की कुछ तस्वीरें आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर है जिसको जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। हर कोई यही सोचता है कि भला ये कैसे संभव हो सकता है। विदित हो कि आज से ठीक 116 साल पहले इस तस्वीर को खींचा गया था। इस तस्वीर में नजर आने वाली लड़कियां कपड़ा मिल में काम करती थीं।
पहली नजर में तस्वीर में सब कुछ सामान्य नजर आ रहा है। महिलाएं कमर में औजार बांधे तस्वीर खिंचवा रही हैं। लेकिन एक बार फिर इस तस्वीर को देखिए, शायद आपको वो दिख जाए जो आप कभी नहीं देखना चाहते। दूसरी लाइन में दाएं साइड पर बैठी महिला के कंधों पर नजर डालें। एक हाथ महिला के कंधों पर नजर आ रहा है, जबकि वहां उस हाथ से जुड़ा कोई शरीर नहीं है।
 
इस तस्वीर को जिसने भी देखा वह डर गया। बेशक आप इसे फोटोशॉप कहेंगे, लेकिन आपको बता दें जिस वक्त यह तस्वीर ली गई थी, उस वक्त फोटो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती थी और न ही फोटोशॉप का इस्तेमाल होता था।
ये भी पढ़ें
भविष्य बताने का अनोखा तरीका!