शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia using chemical weapons against ISIS in Syria
Written By
Last Modified: मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (15:13 IST)

ISIS आतंकवादियों पर रूस ने किया रासायनिक हमला, चारों ओर तबाही!

ISIS आतंकवादियों पर रूस ने किया रासायनिक हमला, चारों ओर तबाही! - Russia using chemical weapons against ISIS in Syria
नई दिल्ली। खूंखार इस्लामिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) पर अब तक के सबसे बड़े हमले में रूस ने रासायनिक हथियारों से सीरिया में उनके गढ़ रक्का पर भयानक हमला किया है। इस हमले को गैर कानूनी बताया जा रहा है।
दरअसल, रूस ने रक्का के दो इलाकों को टारगेट कर आसमान से सफेद फॉस्फोरस केमिकल के द्वारा हमला किया है। इस हमले से शहर में तबाही का मंजर है। बताया जा रहा है कि इस हमले में बगदादी के कई लड़ाकों सहित सैंकड़ों आम नागरिकों की भी मौत हो गई है।
 
इससे पहले रूस ने क्रूज मिसाइल से बगदादी के ठिकानों पर हमला कर रहा था लेकिन अब रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से आतंक के खिलाफ ये लड़ाई भयानक मोड़ पर पहुंच गई है।
 
सीरिया में पिछले दो महीनों से रूस लगातार आईएसआईएस की अघोषित राजधानी को निशाना बना रहा है, लेकिन इस बार रूस ने जिस तरह रसायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है उसमें मानवाधिकार संस्थाओं का दावा है कि इस हमले से ISIS के लड़ाकों की तुलना में आम शहरियों की ज्यादा मौत हुई है।
 
खतरनाक रासायनिक हथियार सफेद फॉसफोरस के इस्तेमाल के चलते रूस के इस हमले से रूस पर जेनिवा कन्वेंशन के उल्लंघन का आरोप लगा है। जेनिवा कन्वेंशन के नियमों के अनुसार, व्हाइट फॉसफोरस का इस्तेमाल गैर-कानूनी है क्योंकि ये हड्डी और स्किन को जला देता है। (एजेंसी)