शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia Pounds ISIS With Biggest Bombers
Written By WD
Last Updated : बुधवार, 18 नवंबर 2015 (18:32 IST)

रूस ने परमाणु बमों से लैस विमानों से ISIS पर हमला किया...

रूस ने परमाणु बमों से लैस विमानों से ISIS पर हमला किया... - Russia Pounds ISIS With Biggest Bombers
इस्लामिक स्टेट के खिलाफ रूस ने निर्णायक लड़ाई छेड़ते हुए अपने सबसे खतरनाक और परमाणु बमों से लैस बैकफायर, बीयर और ब्लैकजैक जैसे भारी बमवर्षक विमानों से ISIS के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमला किया है। उल्लेखनीय है कि रूस की वायुसेना की भारी बमवर्षक स्क्वॉड्रन पैसे की कमी की वजह से हैंगर में भेज दी गई थी। 

लेकिन सिनाई में रूस के यात्री विमान को ISIS द्वारा बम से उड़ाने के बाद पुतिन ने जिम्मेदारों को ढूंढ कर मारने के फरमान के बाद रूसी वायुसेना ने इस स्क्वॉड्रन को री-लांच करते हुए ISIS पर भारी बमबारी कर उनके 14 से अधिक ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस हमले में रूसी विमानों ने 34 क्रूज मिसाइल दागे जिन्होने ISIS के खेमों में कहर बरपा दिया। 
 
इस हमले में ISIS की कई कमांड पोस्ट सहित सप्लाई लाइनों को भी निशाना बनाया गया। रूसी सेना के प्रमुख जनरल वेलेरी ग्रासिमोव  ने इस हमले के बारे में बताते हुए कहा कि इब्लिद और अलेप्पो में सक्रिय ISIS के प्रमुख आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। फ्रांस को भी इस हमले के बारे में सूचित कर दिया गया था।  
 
इस कार्यवाई में पहली बार रूस द्वारा अमेरिका को पहले ही चिन्हित निशानों के बारे में बता दिया गया था। इसे रक्षा विशेषज्ञ रूस और अमेरिका के सामंजस्य का पहला मामला मान रहे हैं। अभी तक दोनों ही देश एक-दूसरे को बिना सूचित किए ही हमले कर रहे थे जिसकी वजह से ISIS के खिलाफ लड़ाई में सामंजस्य नहीं बन पा रहा था।