बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rape of 83 year old woman in the US
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (12:01 IST)

अमेरिका में 14 साल के किशोर पर 83 वर्षीय महिला का बलात्कार कर हत्या का आरोप

अमेरिका में 14 साल के किशोर पर 83 वर्षीय महिला का बलात्कार कर हत्या का आरोप - Rape of 83 year old woman in the US
अमेरिका के बाल्टीमोर शहर में 83 साल की बुजुर्ग महिला का बलात्कार और हत्या करने के आरोपी 14 वर्षीय संदिग्ध पर एक वयस्क की तरह हत्या के आरोप लगाए गए हैं।
 
 
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि टायरोन हार्विन पिछले महीने ही 14 साल का हुआ। वह 83 वर्षीय डोरोथी मेइ नील पर उनके घर में हमला करने और उसे मरने के लिए छोड़ने का आरोपी है। महिला की 30 अगस्त को अस्पताल में मौत हो गई थी।

पुलिस प्रवक्ता टीजे स्मिथ ने कहा कि हम अपने रिकॉर्ड्स की जांच किए बिना भी आपको बता सकते हैं कि इस साल बाल्टीमोर में यह सबसे कम उम्र का व्यक्ति है, जिस पर हमने आरोप तय किए हैं और शायद पिछले कुछ वर्षों में हत्या का सबसे कम उम्र का आरोपी है। करीब 600,000 लोगों की आबादी वाले बंदरगाह शहर बाल्टीमोर में देश में हत्या के सबसे अधिक मामले दर्ज होते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
स्वस्थ रहने के लिए कुछ मीठा खाकर करें दिन की शुरुआत