शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Queen Elizabeth
Written By
Last Updated :लंदन , मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (12:59 IST)

महारानी एलिजाबेथ अद्भुत महिला हैं-डेविड बेकहम

महारानी एलिजाबेथ अद्भुत महिला हैं-डेविड बेकहम - Queen Elizabeth
लंदन। पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की सराहना करते हुए उन्हें सर्वाधिक अद्भुत महिला बताया है।
 
फीमेल फर्स्ट की खबरों के मुताबिक, 39 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने बताया कि वह एक देशभक्त परिवार में जन्मे और पले बढ़े। उन्होंने कहा कि उन्हें महारानी से मुलाकात का सुनहरा मौका मिला जो उनके जीवन के बेहतरीन घटनाक्रम में से एक था।
 
बेकहम वर्ष 2003 में बकिंघम पैलेस गए थे जब उन्हें ओबीई पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ एक अद्भुत महिला हैं। मैं एक परंपरावादी हूं। मैं एक देशभक्त हूं। मैं बकिंघम पैलेस गया और महारानी एलिजाबेथ से मुलाकात की। यह मेरे जीवन के बेहतरीन घटनाक्रम में से एक है। वह अद्भुत हैं। (भाषा)