शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Prince Harry,
Written By
Last Modified: लंदन , सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (12:03 IST)

राजकुमार हैरी राष्ट्रमंडल में युवा दूत नियुक्त

राजकुमार हैरी राष्ट्रमंडल में युवा दूत नियुक्त - Prince Harry,
लंदन। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने राजकुमार हैरी को राष्ट्रमंडल देशों का युवा दूत नियुक्त किया है। राजकुमार हैरी युवा दूत के रूप में राष्ट्रमंडल देशों में युवाओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रमंडल नेटवर्क के इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे।
 
 
राजकुमार हैरी की यह नियुक्ति लंदन में इस सप्ताह राष्ट्रमंडल देशों के प्रमुखों की बैठक शुरू होने के बाद हुई है। इससे ब्रिटेन के नेटवर्क को ऐसे समय में प्रोत्साहन मिलेगा, जब ब्रिटेन यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए बातचीत कर रहा है। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर कहा है कि राष्ट्रमंडल देशों की 2.4 अरब की आबादी के 60 प्रतिशत लोगों की आयु 30 वर्ष से कम है।
 
बयान में कहा गया कि राजकुमार हैरी राष्ट्रमंडल देशों के युवा नेताओं और युवा लोगों के बीच नेटवर्क बनाने और उनकी पीढ़ी की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए राष्ट्रमंडल देशों के विभिन्न मंचों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे।
 
राजकुमार हैरी ब्रिटिश सिंहासन के दावेदारों की कतार में 5वें नंबर पर हैं। उन्होंने पिछले वर्ष 19 मई को अमेरिकी अभिनेत्री मेघान मार्केल से विवाह किया है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच कच्चा तेल लुढ़का