• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. pope francis liked bikini model natalia garibotto
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 नवंबर 2020 (15:43 IST)

पोप फ्रांसिस ने लाइक की बिकिनी मॉडल की तस्वीर, मचा बवाल

पोप फ्रांसिस ने लाइक की बिकिनी मॉडल की तस्वीर, मचा बवाल - pope francis liked bikini model natalia garibotto
वेटिकन सिटी। ईसाइयों के सर्वोच्‍च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट से बिकिनी पहने ब्राजीलियाई मॉडल नतालिया गरिबोटो (Natalia Garibotto) की भड़काऊ तस्‍वीर 'लाइक' किए जाने से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
 
मॉडल नतालिया गरिबोटो का कहना है कि पोप फ्रांसिस के आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट द्वारा उनकी एक तस्वीर को लाइक किया गया, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं। उन्होंने पोप के लाइक को मजाक में लिया और कहा-मैं अब कम से कम स्वर्ग तो जा ही रही हूं।
 
एक सोशल मीडिया यूजर ने पोप के इंस्‍टाग्राम अकाउंट का मॉडल की तस्‍वीर को लाइक करने का स्‍क्रीनशॉट वायरल कर दिया। पोप द्वारा इस तस्वीर को लाइक किए जाने पर बवाल मच गया। इस पर पोप के अकाउंट से  लाइक को हटा लिया गया।
 
इस तस्‍वीर में ब्राजीलियाई मॉडल नतालिया गरिबोटो एक स्‍कूल गर्ल के यूनिफॉर्म में नजर आ रही हैं। भड़काऊ तस्वीर नतालिया किताबों को लॉकर में रखती नजर आ रही है।
 
ये भी पढ़ें
भारत के पूर्व रक्षामंत्री एंटनी कोरोनावायरस पॉजिटिव