• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Plane crash averted
Written By
Last Updated :सैन्य विमान से , शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 (09:11 IST)

जब अमेरिकी लड़ाकू विमान के करीब आया रूसी युद्धक विमान...

जब अमेरिकी लड़ाकू विमान के करीब आया रूसी युद्धक विमान... - Plane crash averted
सैन्य विमान से। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सीरिया के पूर्वी हिस्से के उपर रूस का एक युद्धक विमान खतरनाक ढंग से एक अमेरिकी लड़ाकू विमान के बहुत नजदीक आ गया था।
 
अमेरिकी वायुसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल जेफ हैरिंगियान ने कहा कि दोनों विमानों के बेहद नजदीक आ जाने की यह घटना 17 अक्टूबर की है। रूसी विमान एक बड़े टोही विमान के साथ उड़ रहा था। उन्होंने कहा कि रूसी युद्धक विमान आधे मील के दायरे में आ गया था।
 
एक अन्य अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने बताया कि रूसी विमान के इंजन से पैदा हुई आवाज को अमेरिकी पायलट ने महसूस किया। रूस ने कहा कि उसने 18 अक्टूबर के बाद से सीरिया के एलेप्पो शहर पर बमबारी नहीं की है। (भाषा)