गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Photo of Humshakel Women
Written By
Last Modified: मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (11:31 IST)

हमशक्ल महिला ने बढ़ाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी...

Humshakal Women
कहते हैं कि हर व्यक्ति का हमशक्ल दुनिया में कहीं न कहीं होता ही है। ऐसे ही एक हमशक्ल महिला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानियों को बढ़ा दिया है।


दरअसल, इस महिला के कारण ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। यह हमशक्ल महिला का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में यह महिला खेती करती हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार महिला का नाम डोलारेस लूइस एंटेलो है।

डोलारेस लूइस एंटेलो स्‍पेन की ला कोरुना के नानटॉन की रहने वाली हैं। खेती करने वाली डोलारेस लूइस एंटेलो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी दिखती है। इस महिला के फोटो को लेकर ट्रंप फिर चर्चाओं में हैं।
चित्र सौजन्‍य : सोशल मीडिया
ये भी पढ़ें
सज्जन कुमार ने दिया कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा