शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Paris Firing serial blasts
Written By
Last Updated : बुधवार, 18 नवंबर 2015 (16:39 IST)

Live पेरिस सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 सीरियल ब्लास्ट

Live पेरिस सर्च ऑपरेशन के दौरान 7 सीरियल ब्लास्ट - Paris Firing serial blasts
पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस के सेंट डेनिश इलाके में पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान जबरदस्त फायरिंग के बाद 7 सीरियल ब्लास्ट हुए। पुलिस की इस छापामार कार्रवाई में पेरिस हमले के संदिग्ध मास्टरमाइंड अब्देलहमीद अबाउद भी मारा गया। 

फ्रांस पुलिस की इस 2 आतंकवादियों को मार गिराया। रिपोर्ट के मुताबिक, मारे गए 2 आतंकियों में अबाउद भी शामिल है। एक महिला ने खुद को उड़ा लिया था। संभावना जताई जा रही है कि वह आत्मघाती हमलावर थी। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार  लिया जबकि इस धरपकड़ में 3 पुलिसकर्मी घायल हुए।




* अब्देलहमीद अबाउद के मारे जाने की खबर
* मारे गए आतंकियों में पेरिस हमले का मास्टर मांइड अब्देलहमीद अबाउद भी
* पेरिस की पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई 
* फ्रांस की पुलिस ने पूरे इलाके को फ्रांस की सेना के हवाले किया

* हमले के मास्टर माइंड के बारे में कई तरह की खबरें आ रही हैं। एक जानकारी यह है कि अब्देल फ्रांस छोड़ चुका है, जबकि एक अन्य जानकारी यह भी सामने आ रही है कि वह अपार्टमेंट में भी हो सकता है। 
* हामिद 2013 आईएसआईएस से जुड़ा था। यह मोरक्को के एक दुकानदार का बेटा है। 
 
* फ्रांस में आतंकियों से भीषण मुठभेड़। पुलिस कार्रवाई में तीन की मौत।
* पुलिस के मदद के लिए आर्मी पहुंची।
* उत्तरी पेरिस में एक पुलिसकर्मी की मौत। 
* सेंट डेनिश इलाके में 7 धमाकों की खबर।
* फ्रांस की सेना सेंट डेनिस इलाके में पहुंची। पेरिस हमले के मास्टर माइंड अब्देल हामिद को घेरा।
* बताया जा रहा है कि सेंट डेनिस इलाके में पेरिस हमले के मास्टरमाइंड अब्देलहामिद अबाऔद को टारगेट कर पुलिस ऑपरेशन शुरू किया गया है।
*टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन संदिग्धों को अरेस्ट कर लिया गया है।
* पेरिस पुलिस द्वारा सर्च आपरेशन के दौरा हुई फायरिंग में 2 आतंकवादी मारे जगए जबकि पुलिस के कुछ जवान घायल हुए है।
* एक अपार्टमेंट में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया। यह घटना बुधवार सुबह 4 बजे की है। फायरिंग की खबर से पूरे शहर में दहशत का माहौल है।
*  13 नवंबर को हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस की पुलिस लगातार तलाशी अभियान चला रही है।