• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan peacemaker Killed in DR Kango
Written By
Last Modified: किंशासा , रविवार, 28 जनवरी 2018 (09:07 IST)

पाकिस्तान के शांति दूत की डीआर कांगो में हत्या

पाकिस्तान के शांति दूत की डीआर कांगो में हत्या - Pakistan peacemaker Killed in DR Kango
किंशासा। संयुक्त राष्ट्र के एक पाकिस्तानी शांति दूत की डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में शनिवार को सशस्त्र समूह के सदस्यों ने हत्या कर दी।
 
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान के शांति दूत की घात लगाकर साउथ कीवु के पूर्वी प्रांत में हुई हत्या की निंदा की है। उन्होंने देश की सरकार से तनाव के बाद भी यहां की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की संयुक्त राष्ट्र की इच्छाशक्ति को दोहराया। 
 
कांगो के राष्ट्रपति जोसेफ कबीला ने शुक्रवार को दावा किया था कि संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन (एमओएनयूएससीओ) ने पिछले 20 साल में किसी भी सशस्त्र संगठन का खात्मा नहीं किया है। 
 
उन्होंने चेतावनी दी कि देश को संयुक्त राष्ट्र के देख-रेख में नहीं समझा जाना चाहिए और वह आने वाले कुछ दिनों में संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करेंगे। एमओएनयूएससीओ संयुक्त राष्ट्र के मिशन की सबसे बड़ी इकाई है और इस देश में साल 1999 से मौजूद है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ब्राजील में नाइटक्लब पर हमला, 14 मरे