शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan, Pakistan jail, Indian fishermen
Written By
Last Modified: अहमदाबाद , गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (11:30 IST)

पाक जेलों में बंद भारतीयों को नहीं मिलता भरपेट भोजन

पाक जेलों में बंद भारतीयों को नहीं मिलता भरपेट भोजन - Pakistan, Pakistan jail, Indian fishermen
अहमदाबाद। पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय मछुआरों से कथित तौर पर कई तरह के अमानवीय बर्ताव हो रहे हैं और यहां तक कि उन्हें भरपेट भोजन तक नहीं दिया जा रहा और हाल में उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढे तनाव के माहौल में इन जेलों में बंद भारतीय बंदी खासी दहशत में हैं।
पाकिस्तान के कराची तथा इसके आसपास की चार जेलों में बंद गुजरात के 467 मछुआरों में से कई ने अपने परिजनों को हाल में पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। गुजरात में मछुआरों के सहकारी संगठनों की शीर्ष संस्था गुजरात फिशरीज सेंट्रल कोऑपरेटिव एसोसिएशन के चेयरमैन वीआर मसाणी, जो मछुआरों के मुद्दों को लेकर अब तक 11 बार पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं, ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कई मछुआरों ने पत्र में लिखा है कि उनसे बेहद कड़ी मेहनत कराई जा रही है और और भरपेट भोजन तक नहीं दिया जाता। जो भोजन मिलता है उसकी गुणवत्ता भी बेहद खराब है।
 
वे उडी की घटना के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव से भी दहशत में हैं। उन्हें डर है कि तनाव अधिक बढ़ने पर उनके साथ और खराब बर्ताव किया जा सकता है। मसाणी ने कहा कि मछुआरों की दशा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कराकर उनसे इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई जाएगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पाक कश्मीरियों को समर्थन जारी रखेगा : नवाज शरीफ