शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan
Written By
Last Updated :कराची , रविवार, 2 अगस्त 2015 (19:07 IST)

पाक ने किया 163 भारतीय मछुआरों को रिहा

पाक ने किया 163 भारतीय मछुआरों को रिहा - Pakistan
कराची। पाकिस्तान ने हाल ही में रूस में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी के बीच एक समझ बनने के बाद सद्भावना के तौर पर रविवार को यहां जेल से 163 भारतीय मछुआरों को रिहा किया।
 
एक अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को रविवार को रिहा किया गया उनमें 11 साल का 1 बच्चा और 162 बालिग लोग हैं। उन्हें बाघा सीमा पर ले जाया जा रहा है और फिर उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि रूस के उफा में पिछले महीने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच भेंटवार्ता के पश्चात सद्भावना के दौरान इन लोगों को रिहा किया गया है।
 
दोनों पक्षों ने अपनी अपनी हिरासत में बंद एक-दूसरे देश के मछुआरों को 15 दिनों में रिहा करने का निर्णय लिया था। यह दोनों देशों के बीच एक बड़ा मानवीय मुद्दा है।
 
दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे को सौंपी गई सूची के मुताबिक पाकिस्तानी जेलों में 355 भारतीय मछुआरे बंद हैं जबकि भारतीय जेलों में 27 पाकिस्तानी मछुआरे हैं। (भाषा)