शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan
Written By
Last Updated :इस्लामाबाद , बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (18:49 IST)

वजीरिस्तान में 40 आतंकवादी ढेर

वजीरिस्तान में 40 आतंकवादी ढेर - Pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली क्षेत्र में बुधवार को सेना के हवाई  हमले में कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना ने वहां तालिबान के विरुद्ध एक  बड़ा अभियान छेड़ रखा है।
terrorist
सेना ने बताया कि समस्याग्रस्त क्षेत्र में दत्ता खेल के उत्तर नवा किल्ली और जराम असार में सेना ने  आतंकवादियों के छिपने के 5 ठिकाने और हथियार डंप किए गए स्थल ध्वस्त कर दिए।
 
उसने कहा कि सटीक हवाई हमले में विदेशियों समेत 40 आतंकवादी मारे गए, लेकिन विदेशी आतंकवादियों की पहचान नहीं बताई गई।
 
सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे उत्तरी वजीरिस्तान में जून में तालिबान के विरुद्ध  ‘जर्ब-ए-अज्ब’ अभियान छेड़ा था ताकि उन्हें उनकी मजबूत पकड़ वाले क्षेत्र से खदेड़ा जा सके।
 
कराची हवाई अड्डे पर घातक हमले के बाद यह अभियान छेड़ा गया था। हमले में 37 लोगों की  जान चली गई थी। सेना ने बताया कि पिछले 3 महीने में इस अभियान के दौरान उसने उत्तरी वजीरिस्तान में 80  फीसदी क्षेत्र को मुक्त करा लिया है। (भाषा)