शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Obscene dance
Written By

अंतिम संस्कार से पहले अश्लील डांस..!

अंतिम संस्कार से पहले अश्लील डांस..! - Obscene dance
बीजिंग। चीन में पति की मौत होने पर महिलाएं डांस करने वालों समेत किराए पर रोने वालों को भी बुलाती हैं। चीन के कुछ ग्रामीण इलाकों में मुर्दे के अंतिम संस्कार पर अश्लील डांस किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि अब यह परम्परा आधुनिक रूप ले चुकी है।
 
महिलाएं अपने पति की मौत के बाद स्ट्रिप डांसर्स को बुलाती हैं। ये डांसर्स रोने का नाटक भी करते हैं। हेबेई प्रांत की सरकार ने कहा है कि इस तरह के आयोजनों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा। लेकिन सरकारों के सामने मुश्किल है कि इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में होता है जहां लोग इनका मजा लेते हैं।
 
क्या है ऐसा करने का कारण... पढ़ें अगले पेज पर....

क्या है ऐसा करने का कारण? : मुर्दे को दफनाने से पहले डांस करने की इस परंपरा के पीछे महिलाओं द्वारा अजीब सा तर्क दिया जाता है कि उनके पति दुनिया से चले गए, पर उन्हें शानदार और आखिरी तोहफा देने के लिए वे ऐसा कर रही हैं। इसके साथ इस बात का भी खयाल रखा जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मौजूद हों।
 
भीड़ से होता है समृद्धि का आकलन : डांसर बुलाने के पीछे ग्रामीणों का मानना है कि इससे अंतिम संस्कार में काफी भीड़ जमा हो जाती है और अधिक भीड़ होने पर मरने वाले को सम्मानीय माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ज्यादा भीड़ होने से मृतक के परिवार की समृद्धि भी उतनी ही होगी। इन लोगों के साथ-साथ पेशेवर रोने वालों को भी बुलाया जाता है जोकि एक निश्चित दर पर मृतक के परिजनों की ओर से रोने का काम करते हैं और शोक जताते हैं।  
 
सरकार भी परेशान, लेकिन... : ऐसा कहा जाता है कि चीन के ग्रामीण इलाकों में यह परंपरा नई है जिससे चीनी सरकार भी परेशान है। सरकार का मानना है कि इससे देश की ग्रामीण संस्कृति को नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए इस परम्परा पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली गई है। ठीक ऐसा ही चलन ताइवान में भी देखा जाता है। लेकिन कुछ दिनों पहले ही चीन सरकार ने इस प्रथा को हतोत्साहित करने के लिए हेबेई प्रांत के ग्रामीण इलाकों में सख्ती बरतने का फैसला किया है।