गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea drops nuclear bomb on US in disturbing propaganda video
Written By
Last Updated : गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (13:11 IST)

उत्तर कोरिया ने छोड़ी परमाणु मिसाइल, तबाह हुआ अमेरिकी शहर! (वीडियो)

उत्तर कोरिया ने छोड़ी परमाणु मिसाइल, तबाह हुआ अमेरिकी शहर! (वीडियो) - North Korea drops nuclear bomb on US in disturbing propaganda video
उत्तर कोरिया और अमेरिका में जारी तनातनी के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने दुनिया भर में हड़कंप मचा दिया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका के एक शहर पर परमाणु हमला कर दिया है। परमाणु बम गिरने के बाद देखते ही देखते अमेरिकी शहर जलकर खाक हो गया। 
 
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को किम जोंग उन की ओर से जारी किया गया है। कई लोग इस वीडियो को हकीकत मान रहे हैं, लेकिन अमेरिका ने इसे उत्तर कोरिया का प्रोपेगेंडा करार दिया है। 
 
इस वीडियो में सबसे पहले एक कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत किया जाता है और फिर एक वीडियो चलाया जाता है। इसमें उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिकी शहर में परमाणु बम गिराया जाता है। यह बम अमेरिकी शहर आग के गोले में तब्दील कर देता है। इसमें अमेरिकी झंडा भी जलता नजर आ रहा है।
 
इसके बाद उत्तर कोरिया के तानाशाह किम और सेना के अधिकारी ताली बजाकर खुशी का इजहार करते हैं। इसके अलावा उत्तर कोरियाई सैन्य बैंड बजाया जाता है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और उत्तर कोरिया में इन दिनों तनाव चरम पर है। अमेरिका ने उत्तर कोरिया को सबक सिखाने की तैयारी कर ली है। उसने दक्षिण कोरिया में थाड भी तैनात की है।
चित्र और वीडियो सौजन्य : यू ट्यूब

 
 
 
ये भी पढ़ें
सावधान! कश्मीर में सुरक्षाबलों के खिलाफ बड़ी साजिश (वीडियो)