शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea Chimpanji
Written By

किम जोंग के बाद उत्तर कोरिया में इनके भी चर्चे...

किम जोंग के बाद उत्तर कोरिया में इनके भी चर्चे... - North Korea Chimpanji
उत्‍तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में आजकल देश के तानाशाह किम जोंग की जगह किसी और के चर्चे हैं। राजधानी में  यहां नए खुले चिड़ियाघर को एक स्‍टार मिल गई है- अजेलिया, जो सिगरेट पीती है।
 
अधिकारियों के मुताबिक जुलाई में रंगरोगन के बाद दोबारा खोले जाने के बाद चिड़ियाघर लोगों की पसंदीदा जगह बन गया है। यहां पर 19 साल की एक मादा चिम्‍पांजी, जिसका कोरियन में नाम ‘डैले’ है, दिन भर में एक पैकेट सिगरेट पी जाती है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वह धुएं को भीतर नहीं खींचती। 
 
चिड़ियाघर के ट्रेनर के लाइटर फेंकने पर चिम्‍पांजी खुद अपनी सिगरेट जलाती है। अगर लाइटर मौजूद नहीं है तो वह एक जलती हुए सिगरेट उसकी तरफ फेंके जाने पर भी सिगरेट जला लेती है। ट्रेनर ने चिम्‍पांजी को उसकी नाक छूने, धन्‍यवाद के लिए झुकने और डांस करने को भी कहा।
 
इस चिड़ियाघर में रोज हजारों दर्शक आ रहे हैं। यहां हाथी, जिराफ, पेंग्विन और बंदर जैसे कई जानवर रखे गए हैं, इसके अलावा यहां एक हाई-टेक प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय भी है। जिनमें सौर मंडल की उत्‍पत्ति और धरती पर जीवन के विकास को दिखाया जाता है। इसके अलावा विदेश पर्यटकों को चौंकाने के लिए यहां पर ‘डॉग पैवेलियन’ भी है जिसमें जर्मन शेफर्ड से लेकर शी जुस तक मौजूद हैं। चिड़ियाघर में रहने वाले जानवरों को कई तरह के करतब दिखाने के लिए ट्रेनिंग दी गई है जैसे- बंदर बास्‍केटबॉल उछालता है, कुत्‍ता अबेकस पर जोड़-घटाने का दिखावा करता है।
 
चिड़ियाघर की मरम्‍मत का काम 2014 में शुरू हुआ था, जब शासन किम जोंग उन ने राजधानी और आस-पास और आधुनिक और प्रभावी इमारतें बनाने की कोशिशें शुरू की थीं। चिड़ियाघर वास्‍तविक रूप में 1959 में खोला गया था, जब देश के पहले नेता और किम जोंग (उनके दादा किम द्वितीय सुंग) ने शहर के बाहर इसे बनाने का आदेश दिया था।
 
ये भी पढ़ें
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की गोलीबारी फिर शुरू