• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. nobel prize winning author vs naipaul dies at 85
Written By
Last Updated : रविवार, 12 अगस्त 2018 (09:19 IST)

भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक सर वीएस नायपॉल का निधन

भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक सर वीएस नायपॉल का निधन - nobel prize winning author vs naipaul dies at 85
भारतीय मूल के नोबेल पुरस्कार विजेता लेखक और प्रसिद्ध ब्रिटिश उपन्यासकार सर वीएस नायपॉल का रविवार को निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। नायपॉल के परिजनों ने ख्यातिलब्ध लेखक की मृत्यु की पुष्टि की है। नायपॉल के निधन के बाद उनकी पत्नी ने कहा कि उन्होंने रचनात्मकता और उद्यम से भरी ज़िंदगी जी। आखिरी वक्त में वे तमाम लोग जिन्हें वे प्यार करते थे, वो साथ थे।
 
नायपॉल का जन्म 17 अगस्त 1932 को त्रिनिडाड में हुआ हुआ था। उन्होंने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और उनका पहला उपन्यास 'द मिस्टिक मैसर' साल 1951 में प्रकाशित हुआ था। साल 1950 में उन्होंने एक सरकारी स्कॉलरशिप जीती।

'ए बैंड इन द रिवर' और 'अ हाउस फ़ॉर मिस्टर बिस्वास' उनकी चर्चित कृतियों में गिनी जाती हैं। नायपॉल को साल 1971 में बुकर और साल 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नायपॉल ने 30 से अधिक किताबें लिखीं।  छात्र जीवन में वे अवसाद में घिरे और खुदकुशी करने की कोशिश भी की। अपने सबसे चर्चित उपन्यास ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास को लिखने में उन्हें तीन साल से ज़्यादा वक्त लगा।