• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. NASA Mangal Mission, Mangal Mission Rover
Written By
Last Modified: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (16:28 IST)

नासा के 2020 के मंगल मिशन रोवर में होंगे 23 कैमरे

नासा के 2020 के मंगल मिशन रोवर में होंगे 23 कैमरे - NASA Mangal Mission, Mangal Mission Rover
वॉशिंगटन। नासा के वर्ष 2020 के मंगल मिशन के रोवर को ढेर सारी आंखें लगाई जाएंगी, ताकि वह अपने चारों ओर देख सके, अवरोधों का पता लगा सके और लाल ग्रह के पर्यावरण का अध्ययन कर सके। दरअसल नासा अपने नए रोवर में अब तक के रोवरों की तुलना में सर्वाधिक कुल 23 कैमरे लगाने की योजना बना रहा है।
 
अमेरिकी एजेंसी का कहना है कि इन कैमरों की मदद से रोवर के पैराशूट से उतरने की प्रक्रिया को भी शूट कर सकते हैं। नासा का कहना है कि रोवर के भीतर भी कैमरा लगा होगा, जो उसके द्वारा एकत्र किए गए नमूनों का अध्ययन करेगा।
 
वर्ष 2020 के मिशन के मास्टकैम.जेड के प्रधान जांचकर्ता तथा एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के जिम बेल ने बताया कि 2020 के रोवर के कैमरों में ज्यादा रंग होंगे और 3डी ईमेज की भी सुविधा होगी। एजेंसी का कहना है कि नए रोवर में क्यूरोसिटी के मुकाबले ज्यादा आंखें होंगी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
फोनपे ने पेश किया नया सस्ता पीओएस उपकरण