शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. murder of Indian woman in US
Written By
Last Modified: न्यूयॉर्क , रविवार, 3 मई 2015 (14:48 IST)

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या - murder of Indian woman in US
न्यूयॉर्क। सशस्त्र लूटपाट के प्रयास के तहत दक्षिणी कैरोलीना में एक गैस स्टेशन पर कार्यरत भारतीय मूल की जिस महिला के चेहरे पर गोली मारी गई थी, उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पिछले एक माह के भीतर यह अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ ऐसी तीसरी घटना है।
 
गुजरात की मृदुलबेन पटेल (59) पाउडर्सविले में बीपी गैस स्टेशन पर एक स्टोर की सह-मालकिन थीं। ऐसा माना जा रहा है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार रात को पटेल के चेहरे पर गोली मार दी। पुलिस ने हमलावर की पहचान के लिए मदद की अपील की है। गोली लगने से घायल पटेल की सर्जरी शुक्रवार को हुई थी। बाद में उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
 
पुलिस ने कहा कि निरीक्षण वाली वीडियो फुटेज में एक आदमी को स्टोर के अंदर आते हुए और सिगार का पैकेट खरीदते हुए दिखाया गया है।
 
जांचकर्ताओं ने कहा कि उनका मानना है कि इस आदमी ने लूटपाट की कोशिश के दौरान पटेल को गोली मारी। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद एक ग्राहक माइकल वीट ने पटेल को फर्श पर पड़े देखा और 911 पर फोन किया। (भाषा)