शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mumbai, london, 100 ton silver coins, Ship, 1942
Written By
Last Updated : सोमवार, 8 जून 2015 (12:41 IST)

मुंबई से लंदन जा रहा था जहाज मिले, 100 टन चांदी के सिक्के

मुंबई से लंदन जा रहा था जहाज मिले, 100 टन चांदी के सिक्के - Mumbai, london, 100 ton silver coins, Ship, 1942
लंदन। लगभग 70 साल पहले भारत से ब्रिटेन जा रहे एक जहाज को जर्मनी की एक सबमरीन ने डुबा दिया था। यह जहाज कोई आम जहाज नहीं था इसमें 1-1 रुपए के 100 टन से ज्यादा चांदी के सिक्के भरे पड़े थे। 
यह धन ब्रिटेन ले जाया जा रहा था ताकि द्वितिय विश्वयुद्ध की तैयारियों में इस धन का इस्तेमाल किया जा सके। अब जाकर इसका मलबा बरामद किया गया है। इसकी जांच पिछले 4 सालों से चल रही थी और समुद्र की अथाह गहराई में इसका मलबा पाया गया है।       
 
इस जहाज का नाम एसएस सिटी ऑफ कायरो था इसके कप्तान कैप्टन विलियम रोजर्सन थे। यह जहाज द्वितिय विश्व युद्ध के दौरान मुंबई से कैपटाउन के रास्ते ब्रिटेन जा रहा था।    
 
इस जहाज में 296 लोग सवार थे, इसमें 100 टन चांदी के सिक्के भरे पड़े थे। इस जहाज के डूब जाने के बाद इसकी खोज बहुत की गई, लेकिन बहुत सालों तक इसे खोजा नहीं जा सका।
 
बहुत सालों बाद यूके सरकार की अनुमति से इस खजाने से भरे जहाज को खोजने की अनुमति डीप ओसियन सर्च कंपनी ने ली, जो इस तरह के काम करने के लिए जानी जाती है। आखिरकार कुछ सालों के अथक परिश्रम के बाद इनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने 5150 मीटर की गहराई पर पड़े इस जहाज के मलबे को खोज डाला। आपको बता दें कि यह जहाज टाइटेनिक से भी ज्यादा गहराई पर था। इसकी खोज के बाद चांदी के कई सिक्के बरामद किए गए हैं। (Photo courtesy : Daily mail)