• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Mount Everest, Indian couple, Mount Everest, Nepal Tourism
Written By
Last Modified: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (17:40 IST)

'एवरेस्ट फतह' का दावा निकला झूठा, भारतीय दंपति पर प्रतिबंध

'एवरेस्ट फतह' का दावा निकला झूठा, भारतीय दंपति पर प्रतिबंध - Mount Everest, Indian couple, Mount Everest, Nepal Tourism
काठमांडू। फोटो से छेड़छाड़ कर माउंट एवरेस्ट फतह करने का दावा करने वाले एक भारतीय दंपति पर नेपाल ने दस वर्ष तक अपने देश के किसी भी पहाड़ पर चढ़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।
दिनेश और ताराकेश्वरी राठौड़ ने दावा किया था कि वे 23 मई को दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल रहे थे। हालांकि साथी पर्वतारोहियों ने यह कहते हुए पुणे के पुलिस कांस्टेबल दंपति के दावों पर सवाल उठाया था कि पर्वत चोटी की उनकी जो तस्वीर है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।
 
भारतीय दंपति के दावों को पहले अपनी मंजूरी देने वाले नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने बाद में जांच की और फोटो फर्जी पाया। नेपाल के पर्यटन विभाग के प्रमुख सुदर्शन प्रसाद ढकाल ने कहा, हमारी जांच में पाया गया कि दंपत्ति ने शिखर की फर्जी तस्वीर प्रस्तुत की। 
 
ढकाल ने कहा, हम लोगों ने प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है और उन पर नेपाल के किसी पहाड़ पर चढ़ने से दस वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये प्रतिबंध अन्य पर्वतारोहियों के लिए आगाह करने वाला है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मोदी की सतर्कता से बची कैमरामैन की जान (वीडियो)