• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Motorcyclist detained for riding at 237 kmph in China
Written By

237 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई बाइक, गिरफ्तार

237 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई बाइक, गिरफ्तार - Motorcyclist detained for riding at 237 kmph in China
बीजिंग। यहां एक दौड़ में 237 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने वाले एक व्यक्ति का यह स्टंट सोशल मीडिया पर फैलने के बाद उसे खतरनाक ड्राइविंग को लेकर हिरासत में ले लिया गया है।
 
गुआंक्सी की राजधानी नैनिंग में शनिवार को पांग (30) को पकड़ा गया और उसे राजधानी बीजिंग वापस भेजा गया। पांग गुआंक्सी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के लिउझोउ सिटी का रहने वाला है।
 
बीजिंग ट्रैफिक एडमिनिस्ट्रेशन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उसे खतरनाक ढंग ड्राइविंग करने को लेकर हिरासत में लिया गया।
 
योकू नामक लोकप्रिय वीडियो साझेदारी वेबसाइट पर इस क्लिप को 2,20,00 से अधिक बार देखा गया। इस क्लिप में वह मोटरसाइकिल से 37.5 किलोमीटर लंबे एक रिंगरोड की दूरी 13 मिनट, 43 सेंकेंड में पूरा कर लेता है। उसने 22 अगस्त को यह स्टंट किया था। (भाषा)