शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Modi government number one in forbes list
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (10:06 IST)

मोदी सरकार नंबर वन, भारतीयों को है उनकी कार्यशैली पर पूरा भरोसा...

मोदी सरकार नंबर वन, भारतीयों को है उनकी कार्यशैली पर पूरा भरोसा... - Modi government number one in forbes list
फोर्ब्स ने दुनिया के 34 अग्रणी लोकतांत्रिक देशों में रह रहे लोगों का हवाला देते हुए एक ट्वीट कर कहा है कि दुनिया में सबसे ज्यादा 73 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। वे मोदी सरकार की कार्यशैली से खुश हैं।
 
फोर्ब्स मैगजीन में छपे ओईसीडी के सर्वे के अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा 73 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं।
 
गवर्नमेंट एट ग्लांस 2017 नाम की सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है पिछले कुछ सालों में अलग-अलग देशों की सरकारों में जनता का भरोसा बदलता रहा है। इस लिस्ट में कुल 15 देशों को जगह दी गई है। जहां ग्रीस सबसे कम 13 प्रतिशत के साथ नीचे है वहीं भारत 75 प्रतिशत के साथ ऊपर है। भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस का नाम है।
 
इस सूची में अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान जैसे देश इस मामले में भारत से कहीं पीछे हैं।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर! यूपी विधानसभा में मिला शक्तिशाली विस्फोटक, हड़कंप