शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Landslide on Bolivia highway
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (16:01 IST)

बोलीविया राजमार्ग पर भूस्खलन, 11 लोगों की मौत, 18 घायल

बोलीविया राजमार्ग पर भूस्खलन, 11 लोगों की मौत, 18 घायल - Landslide on Bolivia highway
सांकेतिक फोटो
अल चोरो (बेलीविया)। बोलीविया के अल चोरो में भूस्खलन के कारण राजमार्ग पर कई कारें धंस जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। भूस्खलन के कारण कम से कम 18 अन्य लोग घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि पिछले तीन दिन से जारी भारी बारिश के कारण इसी स्थान पर फिर से ताजा भूस्खलन आए, हालांकि इनके कारण किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

लोक निर्माण कार्य प्रमुख ऑस्कर कोका ने बताया कि भूस्खलन के कारण 200 मीटर नीचे धंसी दो कारों से शव बरामद किए गए हैं। पुलिस जनरल रोमुलो डेलगाडो ने बताया कि मृतकों में 8 वयस्क और 5 नाबालिग हैं।
ये भी पढ़ें
मैक्सिको में तेल चोरी हादसा : मृतक संख्या 125 हुई, 22 घायलों में कई गंभीर