शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. landslide in colombia
Written By
Last Updated : सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (12:10 IST)

कोलंबिया में भूस्खलन से 92 बच्चों सहित 301 लोगों की मौत

कोलंबिया में भूस्खलन से 92 बच्चों सहित 301 लोगों की मौत - landslide in colombia
फाइल फोटो
लैटिन अमेरिकी देश कोलंबिया के मोकोआ इलाके में भीषण भूस्खलन के कारण 92 बच्चों सहित 301 लोगों की मौत होने का समाचार है। भूस्खलन की वजह से कम से कम 3,240 लोग बेघर हो गए हैं और उनको मानवीय सहायता की जरूरत है।
 
कोलंबियाई सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी है।  मूसलधार बारिश के बाद बीते शुक्रवार को भूस्खलन की घटना हुई थी। शहर में 3 नदियों में बाढ़ आ गई जिसके बाद ये त्रासदी हुई। कोलंबियाई आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि 301 लोग मारे गए हैं। कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों ने 218 से अधिक शव शोकाकुल रिश्तेदारों को सौंप दिए हैं।
 
कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैन्युएल सांतोस ने कहा था कि 314 लोग लापता हैं, पर मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 301 हो गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 273 लोगों की मौत हुई है, जबकि 262 लोग घायल हैं। 
 
उन्होंने कहा कि अब तक 193 शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है और 100 शवों को उनके संबंधियों को सौंपा जा चुका है। सांतोस ने उनकी सरकार द्वारा मोकोआ के लोगों की सहायता के लिए उठाए गए सभी कदमों की जांच की है। मोकोआ में 45,000 से अधिक लोग रहते हैं। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें
मोदी के राज में अटलजी का 'राष्ट्रधर्म' खतरे में