शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. landslide
Written By
Last Modified: सांता काटारिना पिनुला , रविवार, 4 अक्टूबर 2015 (16:27 IST)

ग्वाटेमाला भूस्खलन में 86 की मौत

ग्वाटेमाला भूस्खलन में 86 की मौत - landslide
सांता काटारिना पिनुला। मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है और सैकड़ों लोग अब भी लापता है।
 
भूस्खलन में किसी के भी जीवित बचे होने की उम्मीद न के बराबर है और मृतकों के परिजन शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
 
गुरुवार रात को भीषण बारिश के कारण भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की घटना हुई जिसके कारण ग्वाटेमाला शहर के दक्षिणपूर्वी छोर पर बसे सांता काटारिना पिनुला क्षेत्र के सैकड़ों घर तबाह हो गए।
 
प्रशासन का कहना है कि करीब 350 लोगों का अभी कुछ पता नहीं चला है। घटनास्थल के पास शवगृह पर पीड़ित परिवार अपने परिजनों की तस्वीर लिए खड़े है और शव की पहचान होने पर लोग फूट-फूटकर रो रहे है।
 
एक स्थानीय निवासी एना मारिया एसकोबार ने कहा कि हमारे साथ हुई यह सबसे भयानक घटना है। एना के परिवार के 21 सदस्य लापता है। (वार्ता)